गांव की एक महिला ने पुलिस कमिश्नर से लगाई गुहार

vishwanath

बैरगनिया (सीतामढ़ी)। प्रखंड क्षेत्र के गांव की रहने वाली एक महिला ने पुलिस कमिश्नर मुजफ्फरपुर को पत्र लिखकर कही है कि परवेज आलम नामक एक व्यक्ति ने उसे डरा धमका कर 10 महीने तक जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाते रहा और ब्लैकमेलिंग भी करने लगा। मामले को लेकर महिला ने बैरगनिया थाना कांड संख्या 290/2021 दर्ज कराई थी, परंतु मुख्य आरोपी परवेज आलम की गिरफ्तारी नहीं होने के कारण महिला ने पुलिस कमिश्नर मुजफ्फरपुर को आवेदन देकर उक्त आरोपी को गिरफ्तार करने की गुहार लगाई है। पीड़ित महिला ने पुलिस कमिश्नर से कहा है कि आरोपी परवेज आलम बार-बार उसे उक्त केस वापस लेने हेतु धमकी देता रहता है, इसी क्रम में आरोपी अपने कुछ साथियों के साथ 24 सितंबर 2022 को मेरे पास पहुंच कर जान से मारने की धमकी देने लगा तथा पीड़िता की मां को मारा पीटा तथा पिता के साथ अश्लील हरकत भी किया तो फिर पीड़िता ने 7 अक्टूबर 2022 को थाना कांड संख्या 294/2022 दर्ज करा कर न्याय की गुहार लगाई थी। महिला ने कही है कि अब तक गिरफ्तारी नहीं होने के कारण पुलिस कमिश्नर से गिरफ्तारी की गुहार लगाई है।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!