बैरगनिया महोत्सव महाआरती को विश्व रिकार्ड मे लाने की कोशिश

vishwanath

बैरगनिया (सीतामढ़ी)। स्थानीय बनवारी लाल धर्मशाला के सभागार में मां काली सेवा समिति काली मंदिर बैरगनिया एवं रौनियार फाउंडेशन भारत के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आगामी 10 नवंबर से होने वाले बैरगनिया महोत्सव को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता मंदिर समिति के अध्यक्ष रितेश जायसवाल ने की। रौनियार फाउंडेशन भारत के संस्थापक विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि बैरगनिया महोत्सव
पर आगामी 10 से 14 नवंबर तक कई आकर्षक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम की शुरुआत अगामी 10 नवंबर की सुबह गाजे-बाजे के साथ नगर भ्रमण से होगी। बैरगनिया महोत्सव के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि इसके पश्चात 10 नवंबर को ही 9:30 बजे से 11:30 बजे तक “हमारा देश किस-किस क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है” विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता, 11 नवंबर को 9:30 से 11:30 तक दीपावली के लिए फुल हैंड ‘मेहंदी डिजाइन प्रतियोगिता’, 12 नवंबर को “सनातन धर्म सर्वोपरि” विषय पर रंगोली प्रतियोगिता, 13 नवम्बर को “मेकअप आर्टिस्ट प्रतियोगिता” एवं पारंपरिक नृत्य प्रतियोगिता 14 नवंबर को महा आरती कार्यक्रम में शिरकत करने हेतु विधायक, सांसद,आईएएस आईपीएस एवं कई बड़े-बड़े हस्तियों निमंत्रित किया गया है। फिर उसी दिन शाम 5:30 बजे से 10:00 बजे तक 1008 स्कूली छात्राओं एवं लड़कियों द्वारा महाआरती कार्यक्रम रखी गई है। इस महाआरती को विश्व रिकार्ड बनाने की भरपूर कोशिश और सम्पूर्ण तैयारिया की जा रही है। बेहतर करने वाले प्रतिभागियों के चुनाव करने हेतु बैरगनिया से बाहर के 5 जज होंगे। सभी सहभागियो को सहभागिता प्रमाण पत्र दिये जायेगे। उत्तम करने वालो को नगद पुरस्कार भी दिये जायेगे। समिति के अध्यक्ष रितेश जायसवाल ने बताया कि महोत्सव में चिकित्सकीय व्यवस्था हेतु चार चिकित्सकों की टीम काली मंदिर के पास ओपीडी संचालित करेंगे। महोत्सव मे सभी दलों,सभी जाति,धर्म एवं समुदायो के लोग भाग लेंगे। महोत्सव अनोखा होगा। मो. बशीर अंसारी ने कहा कि पहली बार होने वाले बैरगनिया महोत्सव में हर समुदाय के लोगो से सहयोग की अपील है। उन्होंने कहा कि बैरगनिया महोत्सव संपन्न होने पर यह महोत्सव एक संदेश और एक इतिहास रचेगा। ब्रजमोहन कुमार ने कहा कि नगर परिषद इस कार्यक्रम में समर्पण के साथ संपूर्ण सहयोग के लिए तैयार है। मौके पर मंदिर समिति के जीतेंद्र शर्मा,विनोद प्रसाद,राजेश कुमार, रोहित जायसवाल, मनोज कुमार,ओम प्रकाश साहू , मिठ्ठू कुमार, ई गौरव कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!